बंगाल , असम तथा पांडुचेरी प्रांत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाजनों में हर्ष
दीदारगंज -आजमगढ़ ।भाजपा दीदारगंज मंडल की तरफ से
सोमवार को पल्थी बाजार में भाजपा जनों ने बंगाल, असम तथा पांडुचेरी प्रांत में हुई भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया साथ ही साथ भाजपा जिंदाबाद मोदी योगी जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने कहा कि बंगाल प्रांत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होना यह साबित करता है कि बंगाल प्रांत में ममता ने बंगाल की जनता पर विगत 15वर्षो से कितना जुल्म ढहाया था उसी का नतीजा है कि जनता ने भाजपा को जिताकर ऐतिहासिक फैसला किया है बंगाल की जनता का फैसला शिरोधार्य है आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना वास्तविक रूप से साकार हुआ है ।इस अवसर पर मनीष सिंह बंटी मंडल अध्यक्ष भाजपा, सुबास गुप्ता,अजीत गौतम जिला मंत्री भाजपा,पिंटू सिंह राणा,कोमल सोनकर,भीम सोनकर,रामजीत यादव,शिवमूरत मौर्य,हृदय गुप्ता,नूर आलम, जमशेद,विकास सिंह, ,गुलाब यादव,सोनू राजभर ,अनिल कन्नौजिया, नन्द लाल मौर्य,राजेश,संजय गुप्ता, यादव,आदर्श सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

























































Leave a comment