कलक्ट्रेट सभागार में स्थानांतरित जिलाधिकारी को दी गयी विदाई, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित।
•देवरिया में मिले प्रेम व स्नेह को कभी नहीं भुलाया जा सकता, हमेशा रहेगा याद- डीएम ।
देवरिया ।जनपद से स्थानांतरित जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई समारोह के दौरान कहा कि देवरिया में मिला प्रेम और स्नेह कभी भुलाया नही जा सकता। यहां का मिला प्यार हमेशा याद रहेगा। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती मित्तल को बुके, स्मृति चिन्ह प्रदान कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं आदि के द्वारा सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद में अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा मिले सहयोग के प्रति आभार जताया तथा उनके निष्ठापूर्ण योगदान के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होनें यह भी कहा कि जनपद देवरिया में अच्छे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम है जो अपने दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से निर्वहन करते हैं। जनपद के लोगो में असीम स्नेह है, जो मुझे मिला, यह सौभाग्य की बात है।
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम शंकर, उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी बरहज हरिशंकर लाल, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम, उपजिलाधिकारी भाटपाररानी रत्नेश तिवारी, तहसीलदार सदर के0के0 मिश्र आदि के द्वारा स्थानान्तरित जिलाधिकारी के निर्देशन में किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का हमेशा सकारात्मक सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा, जिससे अपने दायित्वों को निभाने में काफी बल मिला।
समारोह में अधिवक्ता गणों में प्रीतम मिश्र, केशरी नंदन पाण्डेय, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, प्रियंका सिंह एवं हरीश चन्द्र यादव आदि संबोधित करने में सम्मिलित रहे। संचालन डीजीसी नवनीत मालवीय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विकास, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।























































Leave a comment