पश्चिम बंगाल असम और पुडुचेरी की जीत कार्यकताओ की मेहनत का परिणाम कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर बांटी मिठाइयां, काली माता मंदिर में की पूजा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत के बाद आजमगढ़ शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने मुख्य चौक से तकिया तक विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया और मिठाइयां वितरित कीं। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने चौक स्थित दक्षिण मुखी काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नबीन और अमित शाह के दीघार्यु होने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा लालगंज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति तथा करोड़ों कार्यकतार्ओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को अभेद किला माना जाता था, जिसे भाजपा कार्यकतार्ओं ने भेद दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत देशभर में संदेश देगी कि आने वाले वर्षों में भाजपा का विजय अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और आजमगढ़ की सभी दसों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मयंक कुमार श्रीवास्तव, चंद्रहास राय, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, सुधीर गुप्ता, प्रिंस सिंह मोंटी, अनीता सिंह, आशा वर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, विनायक सिंह सरदार, विशाल श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता, उमेश विश्वकर्मा, महेंद्र मोदनवाल, पंकज मोदनवाल, अनूप श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, गोलू गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।























































Leave a comment