Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में मॉडिफाइड साइलेन्सर-प्रेशर हॉर्न पर सख्ती, 32 चालान, 2 वाहन सीज; 4 दुकानदारों को नोटिस

आजमगढ़:
आजमगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाते हुए मॉडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो दिवसीय विशेष अभियान में 32 वाहनों का चालान किया गया, 2 वाहन सीज किए गए और 4 दुकानदारों को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई।
यह अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा) के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 02 से 03 मई 2026 तक चलाया गया। इस दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों और यातायात इकाइयों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार—
मॉडिफाइड साइलेन्सर पर 20 चालान कर ₹10,000 का जुर्माना वसूला गया
प्रेशर हॉर्न पर 12 चालान कर ₹5,000 का शमन शुल्क लिया गया
कुल 32 चालानों में ₹15,000 का जुर्माना वसूला गया
नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहनों को सीज किया गया
इसके अलावा, अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेन्सर और प्रेशर हॉर्न की खरीद-बिक्री करने वाले 4 दुकानदारों को नोटिस जारी कर सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh