Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फूलपुर कोतवाली के नवागत कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला पदभार, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर जोर

फूलपुर आजमगढ़:आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली में नवागत कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कानून व्यवस्था को सर्वोच्च बताया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा।
कोतवाल ने विशेष रूप से महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही साइबर अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता पर रखा जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर बनाया जाएगा, जिससे पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सके। थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नवागत कोतवाल के स्पष्ट रुख से संकेत मिल रहे हैं कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव मिलेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh