Latest News / ताज़ातरीन खबरें

‘यक्ष ऐप’ का सटीक वार: 5 महीने से फरार 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। तकनीक के दम पर आजमगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला अस्पताल से फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को रौनापार पुलिस ने ‘यक्ष ऐप’ और फेस रिकग्निशन तकनीक की मदद से आखिरकार दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, 12 दिसम्बर 2025 को जिला कारागार में निरुद्ध हत्या का आरोपी उदय पुत्र जसवन्त को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। इसी दौरान वह बन्दी रक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया था। काफी समय तक गिरफ्तारी न होने पर 01 मई 2026 को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
 टेक्नोलॉजी बनी गेमचेंजर
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विकसित ‘यक्ष ऐप’ से मिले अलर्ट के बाद रौनापार पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे की टीम ने 03 मई की सुबह करीब 08:15 बजे हैदराबाद बन्धा चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी उदय (उम्र करीब 49 वर्ष) वर्तमान में गोरखपुर के पादरी बाजार क्षेत्र में रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता अहमदाबाद (गुजरात) का बताया गया है।
 आपराधिक इतिहास भी सामने
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर वर्ष 2017 में महाराजगंज जनपद के फरेंदा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय भेज दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh