बिलरियागंज में जेई संगठन का प्रदर्शन, मांगें न मानीं तो आंदोलन की चेतावनी
बिलरियागंज।राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ इकाई ने लंबित मांगों और विभागीय अव्यवस्थाओं के खिलाफ शनिवार को शहीद भवन में बैठक कर अधीक्षण अभियंता/मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
बैठक में पदाधिकारियों ने विभाग में संसाधनों की कमी और जूनियर इंजीनियरों के कथित मानसिक उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस जांच के सीधे जेई पर दंडात्मक कार्रवाई करना गलत है।पदाधिकारियों ने मांग की कि वेतन कटौती पर रोक लगाई जाए, स्वीकृत मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, फेशियल अटेंडेंस प्रणाली को व्यावहारिक बनाया जाए, उत्पीड़न पर रोक लगे और रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।चेतावनी दी कि यदि 5 मई तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।बैठक में आलोक रंजन, प्रेमचंद, धीरेन्द्र, आकाश गुप्ता, सहदेव राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।






















































Leave a comment