आजमगढ़: #हिस्ट्रीशीटर दीपक राजभर #अवैध तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार, 11 संगीन मुकदमे दर्ज
आजमगढ़, 01 मई 2026।दीदारगंज थाना पुलिस ने शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगेस्टर एक्ट समेत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 30.04.2026 को चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 पंकज कुमार सिंह मय टीम ने अभियुक्त दीपक राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी ग्राम पिपरौला, थाना दीदारगंज, उम्र करीब 35 वर्ष को ग्राम पिपरौला से सुबह करीब 11:55 बजे गिरफ्तार किया।
तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर दीपक राजभर के विरुद्ध दीदारगंज, अलीगंज, जलालपुर, बरदह और कोतवाली थानों में हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट के कुल 11 अभियोग पंजीकृत हैं। इनमें मु0अ0सं0 004/19 हत्या-लूट, 99/19 गैंगेस्टर एक्ट और 595/25 कोतवाली के गंभीर मुकदमे शामिल हैं।
इस कार्रवाई में उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, का0 इन्द्रेश दुबे व का0 निशान्त त्रिपाठी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।




















































Leave a comment