ठप बिजली आपूर्ति को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जताई चिंता
देवरिया ।बरहज के ग्रामीण इलाकों में पिछले 50 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। बुधवार रात आई तेज आंधी-पानी में कई पोल और तार टूटने के बाद से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
कारोबार ठप हो गया है इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं। दुकानों, आटा चक्की और छोटे कारोबारियों का काम पूरी तरह बंद है।
सीएचसी बरहज में जनरेटर से काम चलाया जा रहा है, लेकिन मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।
जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने चिंता जताई है
इस स्थिति पर कांग्रेस नेताओं विजय गुप्ता, मुकेश पटेल, अनिल निषाद, प्रदीप गुप्ता, मिथुन प्रसाद और रागिनी ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कस्बे व आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आपूर्ति बहाली के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। नेताओं ने जल्द बिजली बहाल न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी
स्थानीय निवासी रामप्रवेश यादव ने बताया कि 50 घंटे से लाइट नहीं है। विभाग को फोन करो तो कोई उठाता नहीं। बच्चे-बुजुर्ग गर्मी से बीमार पड़ रहे हैं। व्यापार मंडल ने भी नाराजगी जताई है।
इस संबंध में एसडीओ अरविंद ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है आंधी में 132 केवी लाइन के चार पोल धराशाई हो गए थे साथ ही कई जगहों पर एलटी लाइन के तार भी टूटे हैं उन्होंने आश्वासन दिया की मरम्मत का कार्य जारी है शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।





















































Leave a comment