अयोध्या काशी मथुरा की तर्ज पर हो दुर्वासा धाम का कायाकल्प , धाम के सुन्दरीकरण और पुनरूद्धार हेतु एक हजार करोड़ रुपए तत्काल दे सरकार --------एहसान खान
दीदारगंज -आजमगढ़ ।उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उत्तर दिशा में स्थित विश्व प्रसिद्ध पवित्र दुर्वासा धाम स्थित है जो सनातन धर्म के अनुयाइयों के आस्था का केंद्र हैं जहां पर वर्ष में पांच बार स्नान लगता है और लोग इस पवित्र तमसा मंजूसा के संगम पर मोछ की प्राप्ति के लिए आस्था की डुबकी लगाते हैं।इस पवित्र धाम पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृहद मेला लगता है और उसी दिन लोग संगम पर आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बनते हैं।आजादी के वर्षों बीत जाने के बावजूद भी दुर्वासा धाम का विकास न होने से नाराज कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोक सभा प्रत्याशी एहसान खान ने शनिवार को दुर्वासा धाम का सघन दौड़ा कर धाम स्थित ऋषि दुर्वासा मंदिर, सीढ़ियों और अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण कर केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार से धाम के कायाकल्प हेतु एक हजार करोड़ रुपए देने की मांग की है। दुर्वासा धाम के निरीक्षण से पूर्व एहसान खान ने धाम के महंत राम आसरे गिरी से मुलाकात की दुर्वासा धाम में समिति की तरफ से एहसान खान का स्वागत किया गया। एहसान खान ने कहा कि दुर्वासा धाम तमसा मंजूसा नदी का संगम है दुर्वासा ऋषि को जब तपस्या करना हुआ तो उन्होंने अपने पिता अत्रि मुनि से पूछे की हम तपस्या कहां करें कि जहां सिद्धी प्राप्त हो तो उन्होंने बताया कि काशी कौशले मध्ये तमसा संगमे संगम है और तपोस्थली है, दुर्वासा ऋषि ने 88हजार शिष्यों ऋषि मुनियों के साथ तपस्या की
यहां का कड़ कड़ तपस्या से तपा हुआ है यही है महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली दुर्वासा ऋषि की तपस्या कार्तिक पूर्णिमा को पूर्ण हुई तो उसी समय पाताल से शिव स्तम्भ निकला और शिवजी साक्षात दुर्वासा के सामने प्रकट
हुए और कहे कि आप की तपस्या पूर्ण हो गई और आप मुझसे वरदान मांगो
दुर्वासा ऋषि बोले पूजा आपकी हो और नाम हमारा हो तभी शिवजी बोले एवमस्त।उसी समय शिवस्तम्भ दो भागों में फट गया और दुर्वासा उसी में समाहित हो गए इसीलिए इस स्थान का नाम दुर्वेश्वर महादेव पड़ा जिसे आज दुर्वासा के नाम से जाना जाता है आज से लगभग तीन सौ वर्ष पूर्व का इतिहास है कि संगम पर दो सीढ़ियां,मंदिर, श्मशान घाट तभी बना था जिसे एहसान खान ने पत्रकारों को दिखाया जो उपेक्षा की कहानी बयां कर रही हैं।इस तीर्थ स्थल का कायाकल्प अयोध्या,काशी, मथुरा की तर्ज पर होना चाहिए यही हमारी केंद्र तथा प्रदेश की सनातन सरकार से मांग है कि एक करोड़ रुपए दुर्वासा धाम के लिए दे।






















































Leave a comment