रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: भांजे ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज और रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। पड़ोसी और रिश्ते में भांजा लगने वाले युवक ने महिला को अकेला पाकर पहले दुष्कर्म किया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने 02 मई 2026 को थाना तरवां में तहरीर देकर बताया कि ग्राम मोकलपुर उसरताला निवासी 30 वर्षीय रबिकान्त पुत्र बाबूराम उसके घर आता-जाता था और रिश्ते में भांजा लगता है। आरोप है कि आरोपी ने मौका पाकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
🚨 24 घंटे के भीतर पुलिस का एक्शन
मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। 03 मई की सुबह करीब 07:05 बजे आरोपी रबिकान्त को तरवां पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस टीम की भूमिका
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक महेश यादव, उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव और महिला कांस्टेबल पूनम मौर्या शामिल रहीं।






















































Leave a comment