Crime News / आपराधिक ख़बरे

दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी: 48 घंटे में बंगाली डॉक्टर पति गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले में दहेज हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई। रौनापार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद निवासी अजय यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहन बन्दना को उसका पति लगातार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। आरोप है कि 01 मई 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे आरोपी ने मारपीट कर बन्दना की हत्या कर दी।

तहरीर के आधार पर थाना रौनापार में मुकदमा संख्या 104/26 के तहत धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

🚨 48 घंटे में गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा की टीम ने 03 मई की सुबह करीब 08:10 बजे करखिया मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तन्मय हीरा विश्वास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नोदिया जनपद के गागनपुर थाना क्षेत्र के जामतला डुबली गांव का निवासी है। वर्तमान में वह रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम हैदराबाद में रह रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से डॉक्टर है।

पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय भेज दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh