Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज में बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश, सात सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा

 देवरिया। बरहज क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर, प्री-पेड बिलिंग व लोकल फॉल्ट समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एसडीओ, जेई व अन्य विद्युतकर्मी आम लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं करते, धमकी देते हैं और समस्याओं की अनदेखी करते हैं।

प्रमुख मांगें: 1. स्मार्ट मीटर हटाकर मैनुअल मीटर लगाए जाएं। 2. प्री-पेड बिलिंग को पोस्टपेड में बदला जाए। 3. लोकल विद्युत फॉल्ट तुरंत ठीक किए जाएं। 4. जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदला जाए। 5. उपकेंद्र पर कर्मचारियों के आने-जाने का भ्रमण रजिस्टर रखा जाए। 6. गलत व मनमाने बिलों का तुरंत निस्तारण हो। 7. अधिकारियों व कर्मचारियों का व्यवहार जनप्रतिनिधियों व आमजन के प्रति सहयोगात्मक हो, धमकीपूर्ण नहीं।

ज्ञापन देने वालों में आनंद जायसवाल, मनोज गुप्ता सहित कई उपभोक्ता शामिल रहे। चेतावनी दी गई है कि यदि समस्याओं का त्वरित निदान नहीं हुआ तो उपभोक्ता धरना-प्रदर्शन व घेराव के लिए विवश होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी। उपभोक्ताओं ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
बरहज में बिजली समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश, सात सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा
 बरहज क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर, प्री-पेड बिलिंग व लोकल फॉल्ट समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एसडीओ, जेई व अन्य विद्युतकर्मी आम लोगों से अच्छा व्यवहार नहीं करते, धमकी देते हैं और समस्याओं की अनदेखी करते हैं।

*प्रमुख मांगें:* 1. स्मार्ट मीटर हटाकर मैनुअल मीटर लगाए जाएं। 2. प्री-पेड बिलिंग को पोस्टपेड में बदला जाए। 3. लोकल विद्युत फॉल्ट तुरंत ठीक किए जाएं। 4. जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदला जाए। 5. उपकेंद्र पर कर्मचारियों के आने-जाने का भ्रमण रजिस्टर रखा जाए। 6. गलत व मनमाने बिलों का तुरंत निस्तारण हो। 7. अधिकारियों व कर्मचारियों का व्यवहार जनप्रतिनिधियों व आमजन के प्रति सहयोगात्मक हो, धमकीपूर्ण नहीं।

ज्ञापन देने वालों में आनंद जायसवाल, मनोज गुप्ता सहित कई उपभोक्ता शामिल रहे। चेतावनी दी गई है कि यदि समस्याओं का त्वरित निदान नहीं हुआ तो उपभोक्ता धरना-प्रदर्शन व घेराव के लिए विवश होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी। उपभोक्ताओं ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
अजीत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल , अमित जायसवाल , अमरजीत सोनकर , मुरारी अग्रवाल , राकेश जायसवाल , बड़े तिवारी ,बृजेश चौहान ,विन्देश्वर गिरी आनंद जायसवाल , पुरुषोत्तम गुप्ता, महेश जायसवाल, विष्णु विस्वकर्मा, अनिल मिश्रा , राणा प्रताप सिंह , अरुण गुप्ता, सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh