रेल मंडल कार्यालय के कर्मचारी कैंटीन में महिला कल्याण संगठन ने लगवाया ऐसी
मऊ।वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने कर्मचारियों के कल्याण हेतु कृत संकल्पित है। इसी क्रम में मंडल महिला कल्याण संगठन के सौजन्य से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में स्थित कर्मचारी अल्पहार गृह में दो टन क्षमता वाले एयर कंडीशनर (AC) का संस्थापन किया गया । एयर कंडीशनर (AC) का विधिवत उद्घाटन मंडल महिला कल्याण संगठन, वाराणसी की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं की उपस्थिति में 04 मई 2026 को फीताकाटकर एवं रिमोट से एयर कंडिशनर ऑन करके किया गया । इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की सचिव जागृति सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती मधुलिका सिंह एवं कार्यकारिणी की सदस्याए उस्थित थीं।
इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती जैन ने कहा कि मंडल महिला कल्याण संगठन का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के कल्याण हेतु बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। एयर कंडिशनर नई तकनीक के आगमन और बेहतर आराम (comfort) के माहौल का प्रतीक है।अल्पहार गृह में एसी की स्थापना से यहां आने वाले कर्मचारियों एवं आगंतुकों को विशेष रूप से प्रचण्ड गर्मी और उमस मौसम में राहत मिलेगी तथा उन्हें भोजनावकाश के समय रेलवे कैंटीन में भोजन व् अल्पाहार आदि ग्रहण करने में सुविधा होगी । मंडल के कर्मचारियों विशेष रूप से महिला कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की और इसे कर्मचारी हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके उपरान्त मंडल महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन ने मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अल्पहार गृह का संक्षिप्त निरीक्षण किया,रेलवे कैंटीन में कमर्चारियों को मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया तथा कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए अल्पहार गृह में दो टन का एक और एसी लगाने समेत कैंटीन के सुधार हेतु विभिन्न निर्देश दिए। उक्त जानकारी अशोक कुमार,जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसीने दी।





















































Leave a comment