Latest News / ताज़ातरीन खबरें

परिवहन निगम की बस से 170 से 180 लीटर डीजल चोरी

देवरिया।जनपद के भागलपुर ब्लॉक क्षेत्र के मईल रोडवेज की बस से डीजल चोरी होने की चर्चा चल रही है जिसको लेकर परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था पर भी लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं 
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया डिपो की बस जो यात्रियों को लेकर मईल बाजार से देवरिया तक यात्रियों को प्रतिदिन ले जाती और ले जाती है बताया जा रहा है कि यह बस गोरखपुर तक जाती है प्रतिदिन की भांति मंगलवार की शाम को बस चालक सत्येंद्र यादव ने दीपू से बस का टैंक फुल कर कर वापस आकर 
मईल  चौराहे पर आकर रुक गया बस चालक सत्येंद्र यादव और कंडक्टर रवि शंकर सोनकर अपने-अपने घर चले गए अगले दिन सुबह जब दोनों बस लेने पहुंचे तो देखा कि बस के आसपास जमीन पर डीजल गिरा हुआ है और डीजल की टंकी का नट खुला पड़ा है जिसे देखकर ड्राइवर और कंडक्टर के होश उड़ गए चालक ने बताया कि कल शाम को बस की पूरी टंकी फुल करा कर डिपो से बस लाकर यहां खड़ा किया जिसमें लगभग 170 से 180 लीटर डीजल भरा हुआ था जिसको अज्ञात चोर चुरा ले गए जिससे बुधवार की सुबह बस का संचालन प्रभावित रहा और यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जांच शुरू कर दी स्थानीय लोगों ने भीड़ जैसे इलाके में हु इस घटना को लेकर काफी चिंतित नजर आए और स्थानीय थाने से पुलिस ग्रस्त बढ़ाने की मांग  की जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh