श्री कृष्ण जन्म की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु
देवरिया।शहर के मोतीलाल रोड कोतवाली मन्दिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन बुधवार की रात भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव की झांकी निकलते ही श्रद्धालु झूम उठे और चारो तरफ नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की जयघोष गूंजने लगा ।
भगवताचार्य श्री पण्डित सुर्यनारायण शुक्ला ने कहा कि जब जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है तब तब भगवान का अवतार हुआ है कंस के अत्याचार के कारण भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ कंस ने अनेकों राक्षसों को श्री कृष्ण को मारने के लिए भेजा परन्तु श्री कृष्ण ने सभी का वध कर दिया और धर्म की रक्षा के लिए कंस का अन्त कर दिया।
कथा के अन्त में लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया ।
इस दौरान आयोजक मुख्य यजमान केशरी नंदन गुप्ता पूर्व प्रधान न्यायाधीश ,अजीत जायसवाल, राजकुमार जायसवाल,भरत मणि त्रिपाठी,संजीव कुमार मिश्रा ,भोला गुप्ता,राकेश वर्मा,सुनील यादव,पिंटू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
























































Leave a comment