सड़क हादसे में युवक की मौत , एक गम्भीर रूप से घायल
देवरिया।जनपद के सलेमपुर में शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज स्थित जिरासो बंधा के पास हुआ, जहां एक मोटरसाइकिल, स्कॉर्पियो और टेंपो के बीच टक्कर हो गई।
, लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल यादव (23 वर्ष) पुत्र श्रीराम यादव और सचिन यादव (28 वर्ष) पुत्र चंद्रमा यादव शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर खामपार से वापस लौट रहे थे। देर शाम लगभग 8 बजे जब वे मझौली राज के पास जिरासो बंधा पहुंचे, तो उनकी बाइक स्कॉर्पियो और टेंपो के बीच हुई टक्कर की चपेट में आ गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राहुल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवरिया स्थित देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि राहुल यादव की शादी तय है और वह अपनी शादी के कार्ड बांटने गया था।
























































Leave a comment