Latest News / ताज़ातरीन खबरें
साइकिल , मोटरसाइकिल में हुई टक्कर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर हुई मौत
देवरिया।भैदवा मोड़ पर करीब 4, से 5 बजे सायंकाल तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार युवक वहां से भाग निकले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरकड़ा निवासी झगरू उम्र 71 वर्ष साइकिल से जा रहे थे। उसी दौरान भैदवा मोड़ के पास सामने से तेज गति में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार झगरू की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
।


























































Leave a comment