Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अमेरिकी हमले में शहीद हुए शिवानंद चौरसिया का गौरा घाट पर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

देवरिया।अमेरिका की ओर से हुए हमले में  सरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया का अंतिम संस्कार गौरा घाट बरहज पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। शव को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी घाट पर मौजूद रहे। पिता रामजी चौरसिया ने नम आंखों से अपने बेटे को मुखाग्नि दी।
साथी योगेंद्र चौहान ने  बताया कि 10 जुन को सुबह करीब 7 बजे शिवानंद और चीफ इंजीनियर सुरेश पटनाम ड्यूटी के लिए जहाज पर जा रहे थे। तभी अचानक बम का धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि 15 मीटर दूर खड़े साथियों की रूह कांप गई। दूसरे साथी त्रिभुवन ने कहा कि 7:30 बजे ड्यूटी के लिए इंजन रूम की ओर जाते समय नीचे शिफ्ट के लोग खाना खा रहे थे। धमाके से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। करीब दो-तीन घंटे बाद सिंगापुर के एक जहाज ने शेष साथियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के दौरान एसडीएम सदर प्रवीण कुमार, तहसीलदार सदर कृष्णकांत मिश्र, सीओ बरहज राजेश चतुर्वेदी, थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
शिवानंद अपने पीछे 5 वर्षीय बेटा कान्हा और एक मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। के निधन से परिवार और गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh