Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज में लिंक रोड किनारे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बिलरियागंज, आजमगढ़। थाना क्षेत्र के नसीरपुर बाजार से गोरिया की ओर जाने वाले लिंक रोड पर बुधवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव अकटहीया गांव से लगभग 200 मीटर पहले सड़क किनारे पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर बिलरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh