तरकुलवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन गिरफ्तार
देवरिया। थाना तरकुलवा पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना तरकुलवा पुलिस ने कार्रवाई की। बुधवार रात संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मदारीपट्टी जंगल स्थित मैनपुर नदी पुल के समीप पुलिस ने विशाल मद्धेशिया (22) निवासी कस्बा तरकुलवा, बृजेश गुप्ता (19) निवासी केसरीपुर थाना तरकुलवा तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बरामद बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल की जांच में पता चला कि यह थाना तरकुलवा में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि अनावश्यक खर्चों की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने कुशीनगर के नौका बिहार क्षेत्र तथा देवघाट छितौनी में आयोजित एक बारात से दो अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात भी कबूल की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मदारीपट्टी जंगल में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी इन वाहनों को बेचने के लिए बिहार ले जाने की तैयारी में थे।
थाना तरकुलवा पुलिस ने वाहन चोरी के मुकदमे का सफल खुलासा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

























































Leave a comment