Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने ब्लाक मिशन प्रबंधक पर भ्रष्टाचार के लगाए गम्भीर आरोप , जांच कमेटी गठित ।

आज़मगढ़।भारतीय जनता पार्टी ठेकमा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिनोद कुमार मौर्य ने विकास खंड ठेकमा में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोशन राम के विरुद्ध गंभीर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के शोषण संबंधी आरोपों को लेकर जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच  कमेटी गठित की है । 

बताया जाता है कि मंडल अध्यक्ष द्वारा जिला अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बीएमएम द्वारा स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले विभिन्न वित्तीय लाभों एवं योजनाओं में व्यापक अनियमितताएं की गई हैं। ज्ञापन के अनुसार कई महिला समूहों ने उनके व्यवहार, कार्यशैली तथा कथित शोषण संबंधी शिकायतें भी की हैं, जिससे महिलाओं में असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोशन राम बाल विकास परियोजना के पुष्टाहार हेतु टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट के संचालन में नियमों की अनदेखी करते हुए सामग्री खरीद प्रक्रिया में धांधली किए हैं। संयुक्त मिशन निदेशक के पत्रानुसार टीएचआर प्लांट नॉन फार्म बीएमएम से संचालित कराने के आदेश के बावजूद भी गैर नॉन फार्म बीएमएम रोशन राम से चलवाया जा रहा जो मिशन के आदेश का अवहेलना है।

 समूहों को लाभ पहुंचाने के बजाय कुछ चुनिंदा लोगों को लाभान्वित किए जाने तथा सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बरवा ग्राम में कोटा आवंटन रिश्वत लेकर अपने रिश्तेदार को कर दिए।

मंडल अध्यक्ष श्री शिनोद कुमार मौर्य ने कहा कि यदि आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाती है तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रोशन राम को विकास खंड ठेकमा से तत्काल हटाया जाए ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके, जिससे साक्ष्यों एवं शिकायतकर्ताओं पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े।
उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की मेहनत, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh