कलम के सिपाहियों का सम्मान : बी.आर.डी. महाविद्यालय में मीडियाकर्मियों को मिला गौरव
देवरिया।बरहज स्थानीय बी.आर.डी. बी.डी. पी.जी.कालेज में आयोजित गरिमामय समारोह में जनपद के प्रतिष्ठित मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य ने पत्रकारों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार भेंट कर उनके प्रति संस्थान की कृतज्ञता व्यक्त की।
सम्मानित होने वालों में दैनिक जागरण के भगवान उपाध्याय, अमर उजाला के सच्चिदानंद पाण्डेय, हिन्दुस्तान के विवेकानंद मिश्रा एवं संजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय सहारा के जे.पी. श्रीवास्तव, दैनिक भास्कर की नम्रता शुक्ला, ‘राष्ट्र की परम्परा’ के पवन कुमार पाण्डेय, ‘स्वतंत्र चेतना’ के बृजानन्द निषाद तथा हिन्दुस्तान से अजय कुमार पाण्डेय शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज की सजग चेतना एवं लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी होते हैं। उनकी निष्पक्ष एवं निर्भीक लेखनी समाज को जागरूक करने के साथ-साथ संस्थाओं की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।महाविद्यालय परिवार ने सभी मीडियाकर्मियों के सतत सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की। समारोह का वातावरण सम्मान, आत्मीयता एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा।


























































Leave a comment