लार में आज से बिजली विभाग का विशेष अभियान शुरू, नीचे लटक रहे तारों को ठीक करने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें हुई सक्रिय
देवरिया। लार क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा नीचे लटक रहे तारों को दुरुस्त करने के लिए आज से विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कर्मचारियों की टीमें लगाकर ढीले और नीचे झूल रहे तारों को टाइट किया जा रहा है।कई स्थानों पर बिजली के तार काफी नीचे आ गए थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह अभियान शुरू किया है।शनिवार सुबह से ही लाइनमैन और तकनीकी कर्मचारियों की टीमें विभिन्न वार्डों और गांवों में पहुंचकर खंभों पर चढ़कर तारों को कसने और उनकी ऊंचाई सही करने का कार्य कर रही हैं। जहां आवश्यकता पड़ी, वहां जर्जर तारों को बदलने की भी प्रक्रिया शुरू की गई है।बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।


























































Leave a comment