Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विजय उपाध्याय

देवरिया।पत्रकार एसोसिएशन वर्चुअल बैठक शनिवार की शाम 5:00 बजे संघ के संयोजक सत्य प्रकाश पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा कर संगठन की मजबूती के लिए विजय उपाध्याय को संघ का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। श्री उपाध्याय के अध्यक्ष बनने पर भगवान उपाध्याय, विवेकानंद मिश्र, पवन पाठक, उदय प्रकाश सिंह,सुधाकर पांडेय मनोज शुक्ला संजय मिश्रा अमवरिश मणि सहित सैकड़ो पत्रकारों ने बधाई दी। 
विजय उपाध्याय ने अपने संबोधन में बताया कि कहीं ना कहीं हम पत्रकारों के साथ आए दिन दुर्घटना होती रहती है उन्होंने बताया कि मेरा प्रथम उद्देश्य है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए ग्रामीण पत्रकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकारों के तरह सुविधा मोरिया कराया जाए क्योंकि मान्यता प्राप्त पत्रकार सिर्फ दिखते हैं लेकिन हमारे ग्रामीण पत्रकार वास्तव में अपनी जान जोखिम में डालकर गली-गली गांव गांव से सच्ची खबर प्रकाशित करते हैं जिसके लिए उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलता है उन्हें भी मान्यता प्राप्त सूची में जोड़ते हुए परिवार दुर्घटना, स्वास्थ्य, एवं सुरक्षा की सुविधा मुहैया कराई जाए इसके लिए मैं सबसे पहले पत्रकार साथियों के सहयोग से शासन को पत्र लिखकर उनका अधिकार दिलाने का काम करूंगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh