Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चाइल्ड केयर क्लिनिक में स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन 28 फरवरी 2026 को: डॉ. डी.डी. सिंह

आजमगढ: चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी में स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन दिनांक 28 फरवरी को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर प्रात: 8 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा । शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह जन्म से 16 वर्ष तक की आयु के बच्चों को स्वर्ण बिन्दु पिलाएँगे। ज्ञातव्य हो कि स्वर्णप्राशन से बालकों में न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, अपितु उनका शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है, वाणी में मधुरता आती है तथा वर्ण में निखार आता है । वैज्ञानिक दृष्टि से किए गए शोध अध्ययन से यह भी प्रमाणित हुआ है कि स्वर्णप्राशन से बाल्यावस्था में होने वाले रोगों का भी प्रभावी नियंत्रण होता है। डॉ. डी.डी. सिंह ने बताया कि स्वर्णप्राशन का यह कार्यक्रम वर्ष भर प्रतिमाह पुष्य नक्षत्र के दिन  किया जाता है। इच्छुक माता - पिता या अभिभावक अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएँ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh