बरसात के दिनों में हुए कार्य शून्य करने का निर्देश
दीदारगंज -आजमगढ़।स्थानीय विकासखंड मार्टीन गंज अंतर्गत मूसलाधार बरसात के बीच 800 से अधिक जॉब कार्ड धारकों का बीवी रामजी योजना के तहत कार्य जारी था इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को होने पर जब खंड विकास अधिकारी फूलचंद सरोज एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर माहीप पांडे से जब बात की गई उन्होंने कहा कि वर्षा के दिनों में जो भी कार्य हुए हैं उनको शुन्य करने के निर्देश देते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं जैसा कि विदित है कि विकास खंड के अंतर्गत जुलाई अगस्त माह में अधिकतर दिनों में बरसात में मूसलाधार वर्षा हुई है इन मूसलाधार बरसात के दिनों में भी सैकड़ो की संख्या में जॉब कार्ड धारकों को बीवी रामजी योजना के तहत काम करते हुए दिखाया गया है और आरोप लग रहा है की आनलाइन फेस हाजरी एआई विधी से लगवाई जा रही है जब यह खबर अखबारों के माध्यम से छपनी शुरू हुई तो उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा वर्षाकाल में हुए कार्य को शून्य घोषित करने का निर्देश जारी करते हुए उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से सुचित किया गया है जहां इसको लेकर विकासखंड में हड़कंप मचा हुआ है ।।



















































Leave a comment