पैथालॉजी सेंटर और क्लिनिक में सेंधमारी कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
•सिधारी पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को दबोचा, ₹800 नकद और लोहे की प्लास बरामद
आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने पैथालॉजी सेंटर और क्लिनिक में सेंधमारी कर नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के ₹800 नकद और घटना में प्रयुक्त लोहे की प्लास बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गेलवारा निवासी सूर्यनाथ तिवारी उर्फ सुरजू तिवारी पुत्र रामबली तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 19 अगस्त 2026 की रात पूरा पाण्डेय स्थित उनके पैथालॉजी सेंटर से ₹8,000 नकद तथा क्लिनिक के काउंटर से ₹4,500 चोरी हो गए थे।
शिकायत के आधार पर थाना सिधारी में मु.अ.सं. 351/2026, धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की।
विवेचना में सामने आया आरोपी
विवेचना के दौरान पुलिस ने 2 सितंबर 2026 को आरोपी कृष उर्फ किरीश पुत्र विनोद बांसफोर, निवासी जाफरपुर कांशीराम आवास, थाना सिधारी, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से ₹800 नकद बरामद किए। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की प्लास भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मु. जावेद सिद्दीकी, कांस्टेबल अजीत सिंह और कांस्टेबल विनोद कुमार यादव शामिल रहे।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।



















































Leave a comment