Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, पूर्वांचल अस्पताल सील

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज-रौनापार बॉर्डर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे एक अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव में शिकायत के आधार पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्वांचल अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं पाया गया।
शिकायत मिली थी कि अस्पताल में निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता वाले चिकित्सकों के माध्यम से गंभीर मरीजों का उपचार और ऑपरेशन किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की।समाचार
निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन लाल की मौजूदगी में पूर्वांचल अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया। विभाग की ओर से मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में डॉ. मोहन लाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, धीरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ सहायक चिकित्साधिकारी तथा बृजेश सिंह, सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला अस्पताल शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने अथवा बिना पंजीकरण एवं नियमों के विपरीत चिकित्सा संस्थान संचालित किए जाने की शिकायत मिलने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh