एसपी देवरिया का तरकुलवा थाने में औचक निरीक्षण, आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, किया पैदल मार्च
देवरिया।पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने आज थाना तरकुलवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, मेस और परिसर की साफ-सफाई की सघन जांच की
त्वरित निस्तारण: जनसुनवाई, लंबित विवेचनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध ढंग से निपटाने के सख्त निर्देश दिए।
साइबर व तकनीक सुरक्षा: साइबर सेल की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों से प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।
त्योहारों की तैयारी: आगामी त्योहारों के मद्देनजर धार्मिक स्थलों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए।
पैदल गश्त: निरीक्षण के बाद एसपी ने पुलिस बल के साथ तरकुलवा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों व चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कराई।




















































Leave a comment