Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मजदूरी मांगने गई महिलाओं को दबंगों ने मारा पीटा की बदसलूकी

दीदारगंज -आजमगढ़ ।दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव निवासिनी महिला ऊषा देवी पुत्री ओमप्रकाश , करीना पुत्री संतोष तथा रेनू पुत्री जयप्रकाश मंगलवार को गांव के तब्बू पुत्र कैश के घर धान की निराई गुड़ाई की मजदूरी मांगने गए तो , तब्बू,अब्दुल हलीम पुत्र तब्बू, इब्राहिम पुत्र जैस तथा अफ्फान पुत्र अबूबकर ने हम प्रार्थिनी गण को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगे तथा कहा कि कैसे हमारे घर चली आई।तभी तब्बू के कहने पर अब्दुल हलीम, इब्राहिम, अफ्फान ने हम लोगों को लात घूसों से मारने लगे तथा कपड़े फाड़ दिए,हम लोगों ने भागकर अपने घर जाकर घटना की जानकारी दी तो हम प्रार्थिनी  की माता शीला पत्नी ओमप्रकाश व पिता ओमप्रकाश पुत्र लेदार के साथ पुनः तब्बू के घर पूछने  गई तो पुनः इन मनबढ़ों ने शीला का मोबाइल छीन कर पटककर तोड़ दिया तथा कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दिए सूचना देने पर डायल 112पुलिस मौके पर आकर देखी। पीड़िताओं ने दीदारगंज थाना में प्रार्थना पत्र देकर दबंगों के उपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दीदारगंज जयप्रकाश का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच करवाई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh