चंद्रापार स्थित गौआश्रयस्थल में बिजली के करेंट के चपेट में आने से 5गौवंश की दर्दनाक मौत
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चंद्रापार के शिवान स्थित बने गौआश्रय स्थल में बुधवार की सुबह बिजली के तार के चपेट में आने से 5गाय और बछड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ की सूचना पर पशु चिकित्सको ने पोस्टमार्टम किया। गांव के लोगों ने घटना को दर्दनाक बताते हुए ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाइटेंशन तारों को तुरंत हटाने की मांग किया है।
बड़राव ब्लाक के चंद्रापार के सिवान के किनारे ब्लाक द्वारा निराश्रित गौवंश पशुओं के लिए गौआश्रम स्थल का निर्माण किया गया है। जहाँ पर गौवंश पशुओं को रखा गया है। जो की क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी के देखरेख में नियुक्त केयर टेकर उनकी देखभाल करते हैं। बुधवार की सुबह गौ आश्रय स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार टूट कर प्रांगण में बैठे, घूम रहे पशुओं के ऊपर गिर गया। विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आकर 5 गाय एवं बछड़े करेंट से तड़प तड़प कर मर गए।
विश्वहिंदू परिषद के पदाधिकारी तेजस सिंह प्रांशु ने कहा कि यह बहुत ही दुःखद घटना है। इसमें जिसकी भी लापरवाही हो उसके विरुद्ध कार्यवाही हो।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। बीडीओ द्वारा बिजली विभाग को सूचित कर ऊपर से गुजर रहे बिजली तार को हटवा दिया गया है।


























































Leave a comment