Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़ में अवैध असलहों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक इसरार अहमद खान और उपनिरीक्षक प्यारे राम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बिन्दवल से लोहसरवा मार्ग की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति पैदल आ रहे हैं, जिनके पास अवैध असलहे हैं।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लोहसरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद बिन्दवल की ओर से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अवैध .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। साथ ही दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी 11 अगस्त की भोर करीब 2:39 बजे लोहसरवा मोड़ के पास की गई।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद तारिक पुत्र कुद्दुश निवासी बिन्दवल और शहनवाज उर्फ शेरु पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी खानकाह, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है।

 

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद तारिक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट, वर्ष 2023 में आबकारी अधिनियम और वर्ष 2025 में आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज होना शामिल है।

 

इस मामले में थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद असलहों को सील कर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक इसरार अहमद खान, उपनिरीक्षक प्यारे राम, कांस्टेबल छट्ठू साहनी, ह्रदेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार वर्मा और रामबाबू यादव शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh