Latest News / ताज़ातरीन खबरें

'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, रेलवे सुरक्षा बल बैंड ने बांधा समां

मऊ।वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन पर 10 अगस्त 2026 को भव्य देशभक्ति बैंड प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन  के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्टेशन परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट बनारस द्वारा आयोजित कार्यक्रम बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-8 स्थित निर्धारित सेल्फी प्वाइंट यात्री हॉल में दोपहर 12:30 बजे से 14:30 बजे तक आयोजित हुआ। रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर से आए रेलवे सुरक्षा बल  बैंड दल ने अपनी अनुशासित एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से यात्रियों और उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना का संचार किया।
     रेलवे सुरक्षा बल ने  बैंड द्वारा 'वन्दे मातरम्, 'जहाँ डाल-डाल पर चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए सहित विभिन्न प्रेरणादायी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से पूरा स्टेशन परिसर राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों, विदेशी पर्यटकों, रेल कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस एवं सिविल पुलिस के जवानों ने उत्साहपूर्वक तालियों के साथ बैंड दल का उत्साहवर्धन किया। अनेक यात्री देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए तथा उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल बैंड की प्रस्तुति की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक सुरक्षा आयुक्त/ छपरा अजय कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभारी निरीक्षक/ मडुआडीह अजय राज वर्मा उपस्थित थे । अतिथियों ने आरपीएफ बैंड की उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम एवं नागरिकों में राष्ट्र गौरव की भावना को मजबूत करने के साथ रेलवे परिसर में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस श्री राजेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बनारस रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारी पर्वेक्षक , स्थानीय पुलिस, राजकीय एवं रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान  सुरक्षा  के समूचित प्रबंध किए गए  तथा आयोजन शांतिपूर्ण एवं गरिमामय  वातावरण में सम्पन्न हुआ।उक्त जानकारीहिमांशुराव मुख्यप्रचारनिरीक्षक ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh