पूर्व विधायक सुरेश यादव को चिकित्सकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देवरिया। सलेमपुर नगर के गांधी चौक स्थित डॉ. जे.डी. शुक्ला के क्लीनिक पर सोमवार अपराह्न प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने सलेमपुर के पूर्व विधायक सुरेश यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रद्युम्न पाण्डेय ने कहा कि सुरेश यादव का संस्था के संरक्षक के रूप में सहयोग सदैव प्रेरणादायक रहा, जिसे चिकित्सक समुदाय कभी भुला नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली से सभी को सीख मिलती रहेगी।
संस्था के संस्थापक सदस्य डॉ. वी.के. मल्ल ने भी स्व. यादव के सरल स्वभाव, कार्यकुशलता और मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि उनका अभाव हमेशा महसूस किया जाएगा। वहीं डॉ. ओ.एस.एन. तिवारी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक महान व्यक्तित्व बताया।
इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, डॉ. मुहम्मद रईस, डॉ. बी.बी. त्रिपाठी, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. जनार्दन मिश्रा, डॉ. उधव पाण्डेय, डॉ. रमेश पाण्डेय, डॉ. अखिलेश कुमार तिवारी, डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. सदरुज्जमा, डॉ. बैद्यनाथ प्रसाद, डॉ. पी.के. दूबे, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. एम.डी. कुशवाहा, डॉ. अजय कुमार, डॉ. बी.सी. कुशवाहा, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. एम.एम. तिवारी, डॉ. गौरव मल्ल, डॉ. नवीन राव, डॉ. हिमांशु कुशवाहा सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

























































Leave a comment