निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू
बिलरियागंज आजमगढ़। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पटवध कौतुक के प्रांगण में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक एवं कंपोजिट प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के चौथे दिन शिक्षकों को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान, उपचारात्मक शिक्षण तथा शिक्षक संदर्शिका के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों के प्रभावी शिक्षण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कुल 100 शिक्षक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का आयोजन दो बैचों में किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के ट्रेनर महेंद्र पुरी ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तकों में दी गई नई जानकारियों एवं शिक्षण विधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को विकसित करने की विभिन्न गतिविधियों और तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।
यह प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। इस अवसर पर अजय कुमार पांडेय, सूर्यभान यादव, रजनीश कुमार पांडेय, रीता सेठ, घनश्याम यादव सहित अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

























































Leave a comment