Crime News / आपराधिक ख़बरे
बिलरियागंज क्षेत्र के सेठारी गांव के पास बुलेट-बाइक में हुई जोरदार टक्कर से बिजलीकर्मी गंभीर रूप से हुआ घायल अज्ञात बुलेट सवार फरार
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सेठारी गांव के पास मंगलवार को बुलेट और बाइक की भिड़ंत में देवई रसूलपुर निवासी गोपाल उपाध्याय (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बुलेट सवार फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल रिश्तेदारों और ग्रामीणों के सहयोग से आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गोपाल बिजली विभाग में संविदा पर मीटर लगाने का काम करते हैं और बिलरियागंज रिपोर्टिंग के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।


























































Leave a comment