Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विकास कुमार वर्मा होंगे एसडीएम न्यायिक

देवरिया।स्थानीय रुद्रपुर तहसील में बुधवार को विकास कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी न्यायिक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने सभागार में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ परिचय समारोह में उन्होंने अपनी प्राथमिकता की गिनाई।उन्होंने बताया कि नियमानुसार और कानून संवत् प्रक्रिया का पालन करते हुए मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा और इसमें सभी अधिवक्ताओं का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
उपजिलाधिकारी न्यायिक विकास कुमार वर्मा मूलत: अंबेडकर नगर जनपद के रहने वाले हैं और 2021 बैच के पीसीएस हैं। इससे पूर्व वह जनपद रामपुर में कार्यरत थे और उनका स्थानांतरण अभी दो दिन पहले ही देवरिया जनपद के लिए हुआ है।
    परिचय समारोह में तहसीलदार न्यायिक राकेश कुमार शुक्ला,बार संघ अध्यक्ष सत्यानंद पांडे,महामंत्री विनोद कुमार पाठक,वशिष्ठ कुमार पांडेय,रमेश मणि, परशुराम मिश्र,राजेश्वरी मिश्रा,प्रमोद सिंह,सुधांशु मौलि ओझा,नागेंद्र राव, सत्य प्रकाश गुप्ता, शशिभूषण,कृष्णमूर्ति त्रिपाठी,गोपीनाथ यादव,अजीत त्रिपाठी, बीना शर्मा,पंकज शुक्ला, विकास,निलेश सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh