भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा उग्रसेन सेतु-विजय रावत
•मुख्यमंत्री के नाम सौंपा सपा ने एस डी एम को ज्ञापन ।
देवरिया।बरहज उग्रसेन सेतु बनाने में भ्रष्टाचार की जाँच व बनाने की माँग को लेकर सपा नेता विजय रावत ने बरहज तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एस डीएम बरहज को सौंपा ज्ञापन
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की उग्रसेन सेतू बनने में करोड़ो रूपए खर्च होने के बाद भी दो महीने के अंदर उग्रसेन सेतु टुट गया जिसकी जाँच को लेकर भ्रष्टाचार मे लिप्त अधिकारियों पर कार्यवाही व जनहित में जल्द से जल्द बनाये जाने की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है अगर जल्द ही मरम्मत कार्य चालू नही हुआ तो हम सभी लो धरना देने का काम करेंगे। सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है विभागों में लुट मची है और अधिकारी आँख पर पट्टी बाँधकर बैठे हुए है जिसकी देन है कि दो माह के अन्दर सड़के व पुल टुट जा रहे हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से अजीत प्रसाद विकास यादव सोनू सिंह राहुल यादव राजू प्रजापति रवि यादव सुशील सिंह अनिश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


























































Leave a comment