Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा एक की मौके पर मौत दो गंभीर घायल

•फोर व्हीलर और टू व्हीलर की जोरदार टक्कर हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र में बघाड़ी नदी के पास मंगलवार को टू व्हीलर और फोर व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद फोर व्हीलर चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना होते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। वही दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हुए फोर व्हीलर चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh