भागवत कथा से मिलती है आध्यात्मिक शांति: पंडित घनश्याम ओझा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु
देवरिया। भाटपार रानी विकास खंड के भिंगारी बाजार में बुधवार की रात श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक पंडित घनश्याम ओझा ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को सदाचार, प्रेम, करुणा और भक्ति का मार्ग दिखाती है। इसके श्रवण से आध्यात्मिक शांति मिलती है और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के संदेशों को जीवन में अपनाने तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की अपील की।
इस दौरान मुख्य यजमान वीर बहादुर सिंह, ऊषा किरण, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, बृजेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद सहाय, सुरेश तिवारी, डॉ. अभय प्रताप सिंह, सूरज सिंह सेंगर, वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद कुशवाहा, अमरेन्द्र सिंह, सर्वेंद्र सिंह, विशंभर कुशवाहा, शौर्य वीर सिंह, राजकुमार गोंड, मूरत यादव, ओमप्रकाश पटेल, संजय कुशवाहा और अजीत शाही सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
























































Leave a comment