घोसी एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने पिढ़वलमोड़ हाजीपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप का किया औचक निरीक्षण
मऊ।घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित पिढ़वल मोड़ हाजीपुर के पास मंगलम भारत पेट्रोल पंप पर एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त प्रशासनिक टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह के नेतृत्व में निरीक्षण अभियान में सप्लाई इंस्पेक्टर अमित कुमार, बांट-माप निरीक्षक संतोषानंद तथा भारत पेट्रोलियम के एरिया सेल्स मैनेजर रणभीर रमन आदि की टीम ने पेट्रोल पंप पर तेल की माप, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और स्टॉक रजिस्टर का गहनता से सत्यापन किया।
निरीक्षण के बाद सप्लाई इंस्पेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान पेट्रोल पंप सभी कुछ संतोषजनक पाया गया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने सभी पेट्रोल पंपों को चेताया कि गुणवत्तायुक्त पेट्रोल, डीजल ही ग्राहकों को दे। मिलावट मिलने पर दंडात्मक कार्यवाही होगी। घटतौली कदापि न करे। सरकार, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


















































Leave a comment