फूलपुर: दिव्यांग महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
•सुदनीपुर पावर हाउस के पास से दबोचा गया, जेल भेजा गया
आजमगढ़, 30 जुलाई। थाना फूलपुर पुलिस ने 20 वर्षीय दिव्यांग महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने 29 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम जगदीशपुर निवासी राशिद पुत्र स्व. जाहिद शादी का झांसा देकर उनकी दिव्यांग पुत्री से बातचीत करता रहा और शादी का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया।
तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 सुधीर सिंह मय टीम ने आज 30 जुलाई को समय 10:05 बजे सुदनीपुर पावर हाउस के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


















































Leave a comment