रौनापार: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़, 30 जुलाई। थाना रौनापार पुलिस ने पुरानी रंजिश में जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार वादी ननन यादव निवासी ग्राम देवारा खास राजा झगरवा ने 31 मई 2026 को तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई कमलेश यादव पर मानिकपुर-अभनपट्टी मार्ग स्थित पानी की टंकी के पास इन्द्रेश यादव, बहादूर यादव एवं अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इस संबंध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 140/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान राधेश्याम यादव का नाम प्रकाश में आने पर मुकदमे में धारा 117(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में उ0नि0 अनुराग पाण्डेय मय टीम ने आज 30 जुलाई 2026 को समय 10:15 बजे नैनीजोर बाजार से अभियुक्त राधेश्याम यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव, निवासी ग्राम आराजी अजगरा मगर्वी, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।


















































Leave a comment