Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बलिया पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल अखिलेश राय का हार्ट अटैक से निधन, आजमगढ़ के थे निवासी, स्थानीय निजी अस्पताल में थे भर्ती, गांव में शोक की लहर

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मठ विशंभर गांव निवासी एवं बलिया पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल अखिलेश राय (58) का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह पिछले करीब चार माह से गंभीर रूप से बीमार थे और एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

परिजनों के अनुसार, अखिलेश राय का पहले लखनऊ में इलाज कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें करीब चार माह पहले गांव लाया गया, जहां स्थानीय निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अखिलेश राय अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh