गोरखपुर शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में ब्राह्मण विकास परिषद मऊ ने की हत्यारों के एनकाउंटर की मांग,पीड़ित परिवार को 50 लाख सहायता और सुरक्षा देने की उठी आवाज
घोसी।मऊ।जनपद गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस बर्बर हत्याकांड को लेकर ब्राह्मण विकास परिषद मऊ ने शासन-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। परिषद के प्रिंट मीडिया प्रभारी एवं घोसी में अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर की गई इस हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हत्यारों का जल्द से जल्द एनकाउंटर किया जाए या उन्हें फांसी की सजा देकर कानून का खौफ स्थापित किया जाए,मुख्य आरोपियों के साथ-साथ षड्यंत्र में शामिल सभी दोषियों पर एनएसए लगाया जाए,दोषियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई अमल में लाई जाए,पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख और 24/7 सुरक्षा दी जाय। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण विकास परिषद मऊ ने सरकार के समक्ष पीड़ित परिवार के लिए 2 प्रमुख मांगें रखी हैं।
ब्राह्मण विकास परिषद ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को संबल देने के लिए तुरंत 50 लाख रुपए की सहायता राशि जारी की जाए,मृतक शिवकुमार तिवारी के पुत्र जो पेशे से अधिवक्ता हैं, और अन्य परिजनों को जान-माल का खतरा देखते हुए 24/7 शस्त्र सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि शिवकुमार तिवारी की हत्या अत्यंत हृदयविदारक और निंदनीय है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। यदि हत्यारों को कानून का कड़ा पाठ न पढ़ाया गया और पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा व सहायता नहीं मिली, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
मीडिया प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने आगे कहा
जुल्म के आगे जो सिर झुका दे, वो इंसान नहीं होता,
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन ब्राह्मण विकास परिषद परिषद ने दोषियों पर त्वरित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।



























































Leave a comment