Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लार के मुख्य मार्ग पर हुआ जलजमाव , नाला निर्माण के बाद भी नहीं निकल रहा पानी।

देवरिया।देवरिया जिले के लार कस्बे के मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या अभी भी बनी हुई है। इस कारण राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं गंदगी और बदबू के कारण स्थानीय लोगों का जीवन भी दू‌सवार हो गया है।
यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। इसकी शिकायतें अधिकारियों और सोशल मीडिया पर लगातार की जाती रही हैं। समस्या से निजात पाने के लिए मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि नाला बनने के बाद जलजमाव की समस्या दूर हो जाएगी।
हालांकि नाला बनने के बाद भी जलजमाव की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसका मुख्य कारण यह सामने आया है कि नाले का निर्माण सड़क से अधिक ऊंचाई पर कर दिया गया है। इसी वजह से बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो जा रहा है पानी नाले में नहीं पहुंच पा रहा है। मुख्य मार्ग पर हमेशा पानी भरा रहता है। इससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि जमा पानी में गंदगी और बदबू के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
इस त्रुटिपूर्ण निर्माण और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों संजय, हिमांशु, सुनील और धनंजय सहित कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों की मांग है कि नाले को सड़क के लेवल पर लाकर इसका पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात का पानी आसानी से निकल सके और लोगों को राहत मिल सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh