Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिक्षकों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का प्रतीकात्मक कार्ड वितरित

देवरिया।बरहद में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत तहसील परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें विकास खंड बरहज, भलुअनी और भागलपुर यह शिक्षकों शिक्षामित्र अनुदेशकों और रसोइयों तथा कस्तूरबा गांधी विद्या आवासीय बालिका विद्यालय के कारकों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए गए इस योजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ने किया है। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पिता जायसवाल ने कहा कि यह योजना शिक्षकों शिक्षामित्रों अनुदेशकों और रसोइयों के लिए अत्यंत आवश्यक थी उन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल को उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम बताया जिसके लिए समस्त शिक्षक समुदाय ने आभार व्यक्त किया।

खंड शिक्षा अधिकारी बरहज राजेश कुमार यादव ने बताया कि यह ऐतिहासिक योजना तहसील क्षेत्र के शिक्षकों शिक्षामित्रों अनुदेशकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी की स्थिति में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर या योजना बड़ी राहत देगी इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी भलुअनी सत्य प्रकाश कुशवाहा और खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर सूरज कुमार ने भी अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में तीनों विकास करो के पात्र लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए इस योजना को लेकर शिक्षकों और अन्य कार्मिकों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश मिश्रा, दुर्गा जयसवाल, अजय कुमार यादव, संजय कुमार, अमृता मिश्रा ,संजीव दुबे ,महातम लाल, हेमंत शुक्ला, हृदयेश दीक्षित, विनोद कुमार यादव, शशि भूषण पाठक ,नरेंद्र यादव, विजय खरवार ,मनोज कुमार, अशोक सिंह, आशुतोष शाह, संजय प्रजापति, ओमप्रकाश अकेला, उमेश चंद्र ,रामानुज यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक एवं रसोई उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh