वन महोत्सव सप्ताह के दूसरे दिन बरियारपुर में हुआ पौधरोपण आम बहार, आपके द्वार’ अभियान के तहत स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों को वितरित किए गए आम के पौधे
देवरिया ।वन महोत्सव सप्ताह के दूसरे दिन बरियारपुर ग्राम में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बरियारपुर की अध्यक्ष किरण राजभर के प्रतिनिधि राजेश राजभर उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘‘आम बहार, आपके द्वार’’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों एवं स्थानीय लोगों को आम के पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वन विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य वन संरक्षक, गोरखपुर मंडल, गोरखपुर की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक कासला राजू, उप प्रभागीय निदेशक कृष्ण शेखर, वन क्षेत्राधिकारी अनुपम मौर्य, वन दरोगा अश्विनी कुमार, वन रक्षक राजेश कुमार मिश्रा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने हरिशंकरी, मौलश्री, आम, जामुन, भुटेल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
























































Leave a comment