शराब की नई दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन।
देवरिया।जनपद के बरियापुर अंतर्गत ग्राम सभा गौर कोठी के धर्मपुर टोले पर शराब की नई दुकान खुलने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा जमकर विरोध किया गया, भारी संख्या में लोग मौजूद रहे साथ में महिलाये और बच्चे भी खुलकर विरोध जताया भारी हंगामा को देखते इसकी सूचना 112 डायल को दी गई जैसे ही पुलिस पहुंची लोगों को समझाना शुरू किया लेकिन ग्रामीण मनमिक को तैयार नहीं हुए इसकी सूचना बरियापुर थाना प्रभारी को दिया जिसके कुछ ही समय बाद थाना प्रभारी मय अपने थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को अपने काबु मे लिया, हालांकि सबसे ज्यादा विरोध महिलाओ के तरफ से रहा! थाना प्रभारी दीपक सिंह ने दुकान के मालिक को बुलवाया और नियम के अनुसार दुकान खोलने की प्रक्रिया पूछा जिसपर शराब दुकानदार ने बताया कि ये दुकान सरकारी आवंटन के अनुरूप खोला जा रहा है जहा इसका क्षेत्र है उसी के अनुरूप खोला जा रहा है इसपर प्रभारी ने कहा कि आप यहां शराब बेचना तत्काल के लिए बंद कर दीजिए और इससे संबंधित अधिकारियों से मिलकर नियमानुसार ही दुकान चलाए जहां इस दुकान का मानक है इसपर दुकानदार ने बताया कि इस विषय पर जिलाधिकारी देवरिया से संपर्क किया गया उनके निर्देशित किए जाने के बाद ही ये बिक्री की जा रहीं है!
स्थानीय लोगों और महिलाओ का मांग है कि ये दुकान पहल
कुशहरी गांव में खुल रहा था मगर वहां के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसियां से इसकी शिकायत की जोरदार विरोध करने के बाद वहां से हटाकर ये शराब की दुकान गौर कोठी के धर्मपुर टोले पर खोला जा रहा है!जो मुख्य सड़क के किनारे है यहा के लोगों का कहना है कि आए दिन यहां शराब पीकर लोगों को परेशान किया जाएगा महिलाये यहां तक कि बच्चे स्कूल भी इसी रास्ते से जाते है इसलिए सामाजिक हित को देखते हुए इस दुकान की यहा से हटाया जाय!
























































Leave a comment